Connect with us

कुमाऊँ

आंदोलनकारियों ने किया गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया

नैनीताल। संयुक्त उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा आज राज्य स्थापना दिवस की 21 वीं वर्षगांठ पर महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद घड़ियाल ने आंदोलन में शहीद हुए श्री प्रताप सिंह बिष्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद घड़ियाल ने कहा कि अभी राज्य में विकास के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है जब तक उत्तराखंड में स्थानीय युवाओं को 70% रोजगार स्थाई रूप से नहीं मिल जाता और स्थाई राजधानी गैरसैंण नहीं बनती तब तक स्थाई राजधानी की कल्पना प्रदेश से कोसों दूर है। उन्होंने कहा स्थाई रोजगार दिया जाना नितांत आवश्यक है और जब तक प्रदेश में सशक्त जनभू कानून लागू नहीं होता तब तक विकास नहीं हो सकेगा। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद घड़ियाल, पूरन सिंह मेहरा, हीरा सिंह बिष्ट, अंबादास जोशी,कांति जोशी,जानकी नेगी, जानकी कांडपाल, कमला बिष्ट सहित अनेकों आंदोलनकारी सम्मिलित हुए।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News