Connect with us

उत्तराखण्ड

गजब- मरीजों की जगह सवारी ढो रही थी एंबुलेंस, पुलिस ने एम्बुलेंस को किया सीज।

रुद्रप्रयाग। एंबुलेंस में यात्रियों को ढ़ोना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया. यात्रियों को ढ़ो रही इन एंबुलेंसों को पुलिस ने सीज कर दिया है। सोनप्रयाग में दो एम्बुलेन्स एक साथ हूटर बजाते हुए तेजी से गौरीकुण्ड की ओर जा रही थी. पुलिस के पास यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की परेशानी सम्बन्धित सूचना भी नहीं थी. एम्बुलेन्स जैसी अनिवार्य व आवश्यक सेवा यातायात जाम में न फंसे, इसके लिये पुलिस की ओर से शटल सेवा मार्ग पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है. स्थानीय स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग इन एम्बुलेन्स के बारे में बेखबर था. ऐसी कोई भी इमरजेन्सी सूचना उन तक भी नहीं आयी थी। शक के आधार पर पुलिस ने चेकिंग में पाया गया कि इन दोनों एम्बुलेंस में अवैध रूप से सवारी बिठाकर गौरीकुंड ले जाई जा रही थी. पूछताछ में चालकों ने बताया गया कि हरिद्वार से लग्जरी एम्बुलेंस बुक कर सवारी लेकर आए थे। दोनों एम्बुलेंस से तत्काल प्रभाव से सवारियों को उतरवाकर इन एम्बुलेन्स को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में पटाखों की तेज आवाज से घबराया पिकअप चालक, कार से भिड़ा; बाजार में हंगामा

More in उत्तराखण्ड

Trending News