Connect with us

कुमाऊँ

विधायक कुंजवाल का क्षेत्र भ्रमण, लोगों की सुनी समस्याएं

दन्या, अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभाध्यक्ष व वर्तमान विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल जागेश्वर विधानसभा के दौलचितौला, पारखोली,कामेडी, टकोली गांव मे पैदल भ्रमण किया। ग्रमीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई चर्चाएं। रोडों के निर्माण कार्यो में हो रहे लेट लतीप से क्षेत्रीय लोगो की सरकार प्रति आक्रोशित दिखाई दिए। क्षेत्रीय रोडों में समय से कार्य नही होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि जब से डबल इंजन की सरकार देश मे आयी बेरोजगारी, महंगाई व भरष्टाचार की कोई सीमा नही दिखाई दे रही है। लगातार आम जनमानस की जेब मे डाका डालने का काम कर रही है सरकार जिसके लिए अलग अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। लोगों के पास घर चलाने के लिए पैसा नही है। जहाँ उत्तराखंड के छोटे छोटे त्योहारों को मनाने में खुशियां देखने को मिलती थी। महंगाई की मार को देकते हुई लोग इन त्योहारों को बबाल समझ रहे हैं। लोगों के पास कमाई का कोई स्रोत ही नही है। एक ओर कोरोनाकाल के चलते बच्चों के भविष्य से चिंतित अभिवाहकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही सरकार नियमों को समय समय पर बदलते जा रही है कभी बच्चों से फीस नही ली जाएगी तो कभी कोचिंग फीस लेने की बात की जाती है। जिसका कोई मानक ही तय नही किया गया है। इस प्रकार सरकार के कारनामों को देखते हुए जनता परेशान है।
कई कार्यो को अधर में लटकाने का काम किया गया है सरकार द्वारा। उस भाजपा सरकार को उखाड फेक इस बार उत्तराखंड मे भाजपा की सरकार को उखाडकार कांग्रेस की सरकार लानी है। आज हमारे द्वारा स्वीकृत सड़को को बन्द कर दी है। हमारे द्वारा दौलचितौला मोटर मार्ग 5 वर्ष पूर्व स्वीकृत कर टेन्डर लगाये गये थे लेकिन इस सरकार मे यह कार्य भी ठप पडा है। उन्होने कहा कि एक सप्ताह बाद हरेला त्यौहार आ रहा है लेकिन महंगाई इतनी बढ गयी है कि लोगो को सरसो का तेल लेना भी मुश्किल। ओ गया है।बैठक मे खेतीगाड तक रोड निर्माण करने तथा मेलगांव क्वेटा स्वीकृत करने सहित अनेक विकास कार्यों की मांग क्षेत्र वासियों द्वारा की गयी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व ब्लाग प्रमुख पीताम्बर पाण्डेय, ब्लाग अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी, प्रधान भावना जोशी, बसन्त जोशी, गोधन राम,प्रधान बसन्त भट्ट, नन्दा बल्लभ जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश जोशी, कुन्दन सिंह गैडा, दान सिंह, दुर्गा दत्त जोशी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News