Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष की युवकों ने की पिटाई

चम्पावत। शहर के नजदीकी गांव चौकी के कुछ लोगों ने चम्पावत व्यापार मंडल अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर जाकर पिटाई कर दी। हमले में व्यापार मंडल अध्यक्ष बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने गुंडागर्दी करने वाले युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि चौकी गांव के आठ-दस लोगों ने बृहस्पतिवार शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी के प्रतिष्ठान पर जाकर उनके साथ मारपीट कर दी। बुरी तरह चोटिल अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा पिंकी धामी को जांच अधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नया निकाहनामा!, एक पत्नी के रहते नहीं कर पाएंगे दूसरी शादी

More in उत्तराखण्ड

Trending News