Connect with us

उत्तर प्रदेश

कमरे में मिले माँ-बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस

बरेली (उत्तर प्रदेश)। परा मोहल्ला फरीदुपर थाना क्षेत्र के एक बन्द मकान में मां-बेटी का अर्धनग्न शव  मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार फरीदपुर के मोहल्ला पुरा निवासी मुकेश शर्मा निजी कंपनी में प्लांट इंचार्ज है,  शाम जब वह ड्यूटी से वापस घर पहुंचा तो पत्नी और बेटी का शव देखकर दंग रह गया। मुकेश की 18 वर्षीय बेटी अर्द्धनग्न अवस्था में थी और दोनों शवों के मुंह से झाग निकल रहा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला कर्मियों के जरिए मुकेश की बेटी को कपड़े पहनवाने के बाद और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पड़ोसियों के अनुसार मुकेश और उसकी पत्नी कमलेश में अक्सर विवाद रहता था शायद इसी वजह से उसने अपनी बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया हो।एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में महिला और उसकी बेटी का शव मिला है। जिस पर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच शुरू करते हुए मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News