Connect with us

कुमाऊँ

विस चुनाव 2022 का किया बहिष्कार,ऐसे ही नगर निकाय चुनाव का किया भी जाएगा बहिष्कार

टनकपुर। विष्णुपुरी के नगर वासियो ने जिस तरह विधानसभा चुनाव 2022 का बहिष्कार किया है उसी तरह आने वाले समय में नगर निकाय चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा वार्ड नं-11 विवेकानंद स्कूल के पास के स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चंद तिवारी ने पर्वत प्रेरणा न्यूज को बताया कि जिस तरह हम वार्ड वासियो ने विधानसभा चुनाव 2022 का बहिष्कार किया है उसी तरह आने वाले समय में अगर हमारे वार्ड-11 में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव 2022 के बहिष्कार की तर्ज पर नगर निकाय चुनाव का भी पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव 2022 के बहिष्कार को लेकर हम वार्ड वासियो ने समाजसेवी दिनेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में 29 जनवरी 2022 को लिखित तौर पर श्री पूर्णागिरी तहसील टनकपुर के उपजिलाधिकारी को सूचना के माध्यम से अवगत करा दिया था। लेकिन इसके बावजूद किसी भी राजनीतिक पार्टी के 55 विधानसभा चंपावत के विधायक प्रत्याशी ने हमारी इस समस्या को अपने चुनावी घोषणा पत्र में नहीं रखा। जिस कारणवस हमारे वार्ड-11 विवेकानंद स्कूल के आसपास जलभराव की समस्या से पीड़ित 15 से 20 परिवार विधानसभा चुनाव 2022 के बहिष्कार के संकल्प पर कायम रहे।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News