Connect with us

उत्तराखण्ड

मयंक और तनुजा का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयन

शंकर फुलारा – संवाददाता

भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम सभा सुरंग के रा०प्रा० विद्यालय मल्लीसार के कक्षा -04 के छात्र मयंक एवं इसी विद्यालय की कक्षा-04 की छात्रा तनुजा का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ ज्ञापित की हैं।

दोनों उदीयमान खिलाड़ियों को एक वर्ष तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ₹ 1500 प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी जिससे इन बच्चों के लिए उचित पौष्टिक आहार एवं खेल सम्बंधित सामग्री का क्रय किया जा सकेगा।

पहाड़ की प्रतिभाओं को भी बेहतर खेल के अवसर प्रदान करने हेतु सरकार की इस योजना की सराहना की है जिस हेतु क्षेत्र पंचायत रश्मि खनवाल ने प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार प्रकट किया है।

क्षेत्र पंचायत रश्मि खनवाल ने अवगत किया है कि इन बच्चों के विद्यालय में खेल का प्रांगण तक नहीं है खेल मंत्री एवं शिक्षा मंत्री से पहाड़ के इन विद्यालयों हेतु अनेकों बार खेल प्रांगण की माँग समय समय पर पंचायत जनप्रतिनिधि करते रहते हैं परंतु पहाड़ के इन होनहार बच्चों की चिंता ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधियों को नहीं है।

पर्वतीय दुर्गम के इन उदीयमान खिलाड़ियों को शहर में रहने वाले बच्चों के समान अपनी प्रतिभा को और निखारने के अवसर प्राप्त नहीं होपाते और पहाड़ की प्रतिभाएँ हतास और मायूस होने को मजबूर हो जाते हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य रश्मि खनवाल, ग्राम प्रधान लीला देवी,सरपंच जया देवी एवं नरेश खनवाल ने बच्चों की इस उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता जोशी व सहायक अध्यापिका सुषमा आर्या एवं विद्यालय परिवार सहित बच्चों के अभिभावकों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ज्ञापित की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहां पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो घायल
ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News