Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां बाइक और तेल टैंकर के बीच हुई टक्कर, बाइक सवार घायल

नैनीताल। गलत तरीक़े से तेल के टैंकर को ओवरटेक करने के चक्कर मे यहां सड़क हादसा हो गया। बता दे कि हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल व तेल के टैंकर के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है। बताया गया है कि दुर्घटना मोटरसाइकिल चालक द्वारा टैंकर के गलत साइड से ओवरटेक करने का प्रयास करने के दौरान हुई।

तल्लीताल थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि रविवार सुबह 112 के माध्यम से चौकी ज्योलीकोट पर सूचना प्राप्त हुई कि आम पड़ाव के पास हल्द्वानी रोड पर एक मोटरसाइकिल व तेल के टैंकर में दुर्घटना हो गई है जिसमें मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति घायल है। इस सूचना पर चौकी ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया।दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय जीशान पुत्र जाकिर निवासी नरौली थाना संभल उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार हेतु हल्द्वानी भिजवाया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि तेल का टैंकर संख्या यूपी25बीटी-9007 व मोटरसाइकिल संख्या यूपी38वी-2935 में दो व्यक्ति हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। मोटरसाइकिल चालक द्वारा गलत साइड से ओवरटेक का प्रयास किया गया जिससे दुर्घटना हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News