Connect with us

उत्तराखण्ड

बाइक अनियंत्रित होकर रोड से 200 फीट नीचे गिरी, बाइक सवार घायल

रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखण्ड के ग्राम तड़ी ज्यूली निवासी भीम सिंह पुत्र मोती सिंह की मोटरसाइकिल दुर्घटना होकर लगभग 200 फीट नीचे गिर गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। बता दें कि भीम सिंह रानीखेत में राशन की दुकान पर काम करता है।

कल शाम दुकान से छुट्टी के बाद अपने घर जा रहा था। घर वापसी के वक्त होटल कलावती से करीब 300 मीटर आगे जाकर उनकी बाइक करीब रोड से 200 फीट नीचे गिर गई। रात का समय होने के कारण उनकी खोजबीन नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि भीम सिंह को उस जगह पर बाघ दिखाई दिया। जिससे घबराहट से यह दुर्घटना हुई है।

पटवारी प्रियंका जोशी ने बताया कि मुझे यह सुचना प्रातः 7 बजे दूरभाष पर प्राप्त हुई। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से भीम सिंह पुत्र मोती सिंह को गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में लाया गया। जिसका डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कभी ढूंढ – खाजबीन के बाद करीब 9:30 बजे घायल अवस्था में मिले, जो अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। परिवार जनों की तरफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं गई है।

वहीं उपचार कर रहे डॉक्टर का कहना है कि व्यक्ति को ज्यादा गम्भीर चोट नहीं आई है। प्राथमिक उपचार के बाद मरिज को भर्ती करा दिया गया है।

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

Ad
यह भी पढ़ें -  गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के साथ विभाग द्वारा 5 बच्चों का किया गया अन्नप्राशन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News