Connect with us

उत्तराखण्ड

इस कंपनी में लागू हुआ ड्रेस कोड, जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज पहनने पर लगी रोक

हल्द्वानी। बड़ी खबर बता दें की मंदिर के बाद कई सरकारी दफ्तर में भी ड्रेस कोड होने लगे है, बता दें की पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) प्रबंधन ने कर्मचारियों के ऑफिस में जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने पर रोक लगा दी है। सभी को ड्रेस कोड के हिसाब से दफ्तर आने के लिए कहा गया है।

बता दें की पिटकुल के महाप्रबंधक मानव संसाधन अशोक कुमार जुयाल की ओर से बीते मंगलवार को सभी अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया कि कई अधिकारी जींस, टीशर्ट व स्पोर्ट्स शूज पहनकर कार्यालय आ रहे हैं।

शासन व अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी वह इन्हीं परिधानों में शामिल हो रहे हैं, जो कि स्वस्थ कार्य संस्कृति का परिचायक नहीं है। इससे निगम की छवि धूमिल होती है। कहा, पुरुष अफसरों को कार्यालय में पैंट-शर्ट व चमड़े के जूते पहनकर आना होगा, जबकि महिला अधिकारी व कर्मचारी सूट या साड़ी आदि परिधान पहनकर ही कार्यालय आएं। कार्यालय से बाहर शासन या अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी अधिकारियों को इसी ड्रेस कोड में शामिल होने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर गंगनानी नदी में समाई कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News