Connect with us

कुमाऊँ

उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी सघ का पूर्ण कार्य बहिष्कार आज भी जारी रहा

हल्द्वानी। पदोन्नति की मांग को लेकर प्रदेश भर में उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ का पूर्ण कार्य बहिष्कार आज दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार से यहां संभागीय परिवहन निगम कार्यालय में दिनभर जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं कामकाज भी अत्यधिक प्रभावित हुआ है। हालांकि अधिकारी वर्ग अपना कामकाज निपटाते हुए देखे गए।

गौरतलब है कि पदोन्नति की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया था, जो आज भी जारी रहा। संघ की स्थानीय इकाई की तरफ से सुषमा चौधरी ने बताया कि पूर्ण कार्य बहिष्कार का आज दूसरा दिन है। संघ की सरकार से वार्ता चल रही है। अगर हमारी मांगे मान ली गई तो कल से कार्य पर लौटेंगे, अन्यथा आगे की रणनीति तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कोविड काल में भी हम लोगों ने दिनरात कार्य किये हैं, जिसका सरकार को आंकलन करते हुये हम लोगों की पदोन्नति करनी चाहिए।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News