Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हरीश रावत को लेकर कही ये बड़ी बात,पढ़े खबर

देहरादून। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे दिन कम हो रहे हैं। राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के भी हर दिन नए-नए बयान सामने आ रहे हैं। नेताओं के ये बयान सियासी सरगर्मियां बढ़ा रहे हैं।ऐसा ही एक बयान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की नाकामियों को तो जनता के सामने गिनाएगी। लेकिन, उन्होंने एक बड़ा बयान भी दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरीश रावत की सरकार में हुए कार्यों पर ही चुनाव लड़ेगी।गोदियाल ने कहा कि 2017 के किए कार्यों पर ही कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। रणजीत रावत को लेकर भी गणेश गोदियाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुशासन तोड़ने वालों पर एक्शन होगा। इसकी रिपोर्ट आला कमान को भेजी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News