Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ढकोसला:रौतेला

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने जारी बयान मे कहा की काँटली मोटर मार्ग के लिए किए गए विरोध को एक ढकोसला करार दिया, उन्होंने कहा जिस सड़क निर्माण के कोंग्रेस के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है उसके लिए विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात ठेकेदार द्वारा बांड प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है चूंकि कार्य की गुणवत्ता खराब न हो और लोगो को अच्छी सुविधा मिल सके इसलिए बारिश के सीजन को देखते हुए कार्य मे समय लग रहा है। ,लेकिन कोंग्रेस के लोग जबरदस्ती पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोध कर रहे है।

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का ड्रीम प्रोजेक्ट कोसी बचाओ अभियान को केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है, कोंग्रेस के लोगो को अगर विरोध करना ही है तो अपने नेताओं का करे जो जलसंसाधन मंत्रालय में रहकर एक योजना उत्तराखंड के लिए नही ला पाए , मुख्यमंत्री रहते केवल अपनो को खुश किया जिस कारण भारतीय जनता पार्टी को इतना बड़ा बहुमत मिला और भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनहित पर कार्य कर रही है, आज हर गांव सड़को से जुड़ रहे है, चिकित्सको की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ होने वाला है ,लेकिन कोंग्रेस के लोग केवल विरोध की राजनीति करते है इसलिए उनके कई अच्छे नेता भाजपा में आ चुके है और कई आने की तैयारी में है, इसलिए कॉंग्रेस के लोगो को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News