Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा के लिए कही ये बात

काशीपुर। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता शफीक अहमद अंसारी का कहना है कि आने वाला चुनावी वक्त कांग्रेस का होगा या भाजपा का यह तो समय ही बताएगा मगर जिस तरह से कांग्रेस ने पूरे देश को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली है उससे भाजपा सकपकाई हुई है और अब डरी सहमी ‌भाजपा ओछे हथकंडों पर उतर आई है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के विरुद्ध निरंतर दुष्प्रचार किया जा रहा है। ताकि लोग कांग्रेस से विमुख हों जबकि ऐसा नहीं है और जहां भी राहुल गांधी जा रहे हैं देश के हर वर्ग के लोग उनका स्वागत कर उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

शफीक अंसारी ने कहा है कि भाजपा की दहशत का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि अब वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से दिखाई दे रहे कांग्रेस के कमाल से और उसकी बढ़ती ताकत से इतनी बुरी तरह आतंकित है कि अब वह प्रलोभन देकर कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने का कुत्सित खेल खेलने पर उतर आई है। पंजाब का ताजा उदाहरण इसकी गवाही है । राहुल गांधी जैसे ही पंजाब में भ्रमण कर जम्मू कश्मीर के लिए निकले तो उनके जाते ही घबराई हुई भाजपा ने कांग्रेस के बड़े नेता मन प्रीत सिंह को साम दाम दंड भेद से प्रभावित करके भाजपा में शामिल कर लिया।

अंसारी कहते हैं कि अब पूरे देश में कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है और उसका पुराना अखिल भारतीय स्वरूप दिखाई देने लगा है जिससे भाजपा को अपनी सत्ता का टेंट उखड़ता नजर आ रहा है । वे कहते हैं कि जिस तरह 1977 में कांग्रेस की हार के बाद देश में चर्चा होने लगी थी कि अब कांग्रेस कभी नहीं आएगी लेकिन महज ढाई साल बाद ही कांग्रेस ने शानदार वापसी की थी।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

ठीक ऐसा ही अब होने जा रहा है क्योंकि मौजूदा प्रधानमंत्री जिस तरह से जनता को बरगला कर देश चला रहे हैं उससे जनता अब भली-भांति जागरूक हो चुकी है और समझ चुकी है कि किस तरह से मूर्ख बना कर धोखा दिया जा रहा है, लिहाजा आने वाला समय अब कांग्रेस का है और भारत जोड़ो यात्रा व कांग्रेस द्वारा हाथ जोड़ो यात्रा भी उसकी सफलता में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News