Connect with us

गढ़वाल

घुड़चढ़ी पर हुआ विवाद, ईट मारकर की बैंक मित्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरोना महामारी के बीच कहीं खुशी तो कही मातम का नजारा दिखाई दे रहा है। इंसान के जीवन में शादी काफी खुशियां लेकर आती है लेकिन जब शादी से पहले ही विवाद हो जाए तो यही कहा जा सकता है कि खुशी पर ग्रहण सा लग गया। हरिद्वार कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर इलाके से एक ऐसा ही मामला आया है जहां पर बीते रोज शादी के दौरान घुड़चढ़ी में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, जगजीतपुर क्षेत्र में रविवार रात एक शादी थी। पथरी क्षेत्र के एक गांव में बैंक मित्र का कार्य करने वाला परमजीत निवासी जगजीतपुर भी शादी में शामिल हुआ। इस दौरान घुड़चढ़ी में विवाद पर परमजीत की हत्‍या कर दी गई। गिरफ्तार आरोपित मोहित का कहना है घुड़चढ़ी के दौरान जब वह दूल्हे को रुपये लगा रहा था तो परमजीत ने उसको पीछे से लात मारी। मोहित ने जब दूसरी बार भी रुपये मांगने का प्रयास किया तो उसको फिर से लात मार दी।

जिसके बाद वहां पर माहौल गर्मा गया। उस समय तो रिश्तेदारों ने बीच बचाव करा दिया। लेकिन रात में जब परमजीत अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़ा हुआ था, तब फिर से कहासुनी होने पर मोहित ने उसके सिर में ईंट मार दी। परमजीत घायल होकर जमीन पर गिर गया। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि स्वजन तुरंत ही परमजीत को लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More in गढ़वाल

Trending News