Connect with us

कुमाऊँ

सड़क हादसे में हुई स्कूटी सवार व्यापारी की मौत

रामनगर के एक व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कूटी सवार व्यापारी संजीव अग्रवाल उर्फ संजू उम्र 50 वर्ष विमरा फैक्ट्री की हुई मौत।परिवार में शोक की लहर,मचा कोहराम। बताया जा रहा है संजीव अग्रवाल कोसी रोड होते हुए किसी काम से बैराज की तरफ जा रहा था। बाद में बैराज के पास राहगीरों ने उन्हें जमीन में पड़ा हुआ देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस संजीव को उठाकर सरकारी अस्पताल ले गई जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत धोषित कर दिया।

मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि सड़क हादसें में मोहल्ला बंबाघेर निवासी व्यापारी संजीव अग्रवाल की कोसी बैराज के समीप मौत हो गई।बताया कि वह कोसी बैराज पर घूमने जा रहे थे।हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News