Connect with us

कुमाऊँ

सड़क हादसे में जाने माने व्यापारी की मौत

हल्द्वानी में आज सुबह सुबह एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है।यहां पर स्टैंडर्ड स्वीट्स के स्वामी दिनेश गुप्ता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 6:40 पर तिकोनिया चौराहे के पास हुआ है।
बताया जा रहा है कि स्टैंडर्ड स्वीट्स के स्वामी दिनेश गुप्ता उम्र 62 वर्ष अपनी स्कूटी से शॉप खोलने के लिए आ रहे थे, इस दौरान काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ आ रहे ट्रक के चपेट में आने से व्यवसाई दिनेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक तरेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।शहर के वरिष्ठ व्यापारी के निधन से जहां व्यापार मंडल में शोक की लहर है तो वहीं परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। इधर शोक में स्वीट्स व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर रखे हैं।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News