Connect with us

उत्तराखण्ड

बाजपुर में हुआ दर्दनाक हादसा छात्र की मौत

बाजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीजी कॉलेज मोड़ पेट्रोल पंप के सामने डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।


बाजपुर में पीजी कॉलेज मोड़ पेट्रोल पंप के सामने डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र गांव रानी नागल फौजी काॅलोनी का रहने वाला था। जिसकी पहचान आदर्श चौहान (18) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आदर्श चौहान (18) अपने दो दोस्तों निहाल (19) और विशाल (19) के साथ बाइक में बाजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने आदर्श चौहान को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से डंपर चालक फरार है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। एसएसआई जसबीर सिंह चौहान के मुताबिक डंपर खाली था और चालक पंप से तेल डलवाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

More in उत्तराखण्ड

Trending News