Connect with us

कुमाऊँ

संदिग्ध परिस्थितियों में होटल कर्मी की मौत

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केमू बस स्टेशन के नजदीक एक होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद के चमोली ग्राम मुक्तेश्वर निवासी जीवन सिंह (23) पुत्र गंगा सिंह केमू स्टेशन के पास स्थित एक होटल में काम करता था। वह दीपावली के दिन भी ड्यूटी पर था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जीवन खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया‌। देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसके साथियों ने किसी तरह से एक कमरा खोलकर देखा ,वह बेसुध पड़ा हुआ था। होटल के कर्मचारी उसको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News