Connect with us

कुमाऊँ

होटल में रुके व्यक्ति की मौत, पत्नी के साथ घूमने आया था नैनीताल

नैनीताल। यहां एक होटल में ठहरे 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ शादी के बाद पहली बार घूमने आया था। दोनों की 20-25 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर अंतर्गत टांडा बादली निवासी 30 वर्षीय तजम्मुल हसन अपनी पत्नी कौसर जहां के साथ शादी के बाद घूमने आया था और यहां रुका था। सुबह करीब पांच बजे तजम्मुल के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो कौसर ने शोर मचाया। इस पर होटल के मालिक शुभम व होटल कर्मी मो. ताहिर तत्काल उसे लेकर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला चिकित्सालय पहुंची कोतवाली पुलिस मृतक का पंचनामा भरने के साथ जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News