Connect with us

कुमाऊँ

झूला झूलते फंदा लगने से युवक की मौत

जनपद बागेश्वर से एक दुखद घटना सामने आयी है। यहां आँगन में झूला झूल रहे एक मासूम की फंदा लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से जहां परिजन सदमे में है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर छा गयी। राजस्व पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के काफलीगैर तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्रान्तर्गत तरमोली गांव निवासी गोविंद सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अमन घर के आँगन में झूला झूल रहा था। इस दौरान अचानक अमन के गले में रस्सी का फंदा लग गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक तारा दत्त पाठक का कहना है कि अमन राजकीय हाईस्कूल तरमोली में कक्षा सातवीं का छात्र था,और वह अपने घर का इकलौता चिराग था। अमन की मौत से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Ad
यह भी पढ़ें -  डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News