Connect with us

कुमाऊँ

साड़ी का फंदा बनाकर युवती ने लगाई फांसी, हुई मौत

उत्तराखंड में खुदकुशी के मामले बढ़ते जा रहे हैं और कुछ लोग अपनी खुदकुशी मजबूरियों के चलते कर देते हैं लेकिन इस बार एक युवती ने साड़ी से फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर पर उसके सिवा कोई भी मौजूद नहीं था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है मगर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।रुद्रपुर में सुसाइड की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले बुधवार को खबर आई कि बीती रात विशाल नाम के युवक ने टेंपों की किश्त ना चुका पाने के कारण खुदकुशी कर ली।

अब एक लड़की ने घर पर फांसी लगा ली है।बी ब्लॉक थाना ट्रांजिट कैम्प निवासी 26 वर्षीय इतु राय पुत्री रविंद्र नाथ राय ने खुदकुशी की है। दरअसल बुधवार को परिवार के बाकी लोग रिश्तेदारी में किसी के निधन पर स्वर्ग फार्म बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश गए हुए थे।इस दौरान इतु घर पर अकेली थी। तभी उसने घर में रखी साड़ी का फंदा तैयार किया और खुद को फांसी से लटका लिया। घटना का पता तब चला जब बुधवार की देर शाम को उसका भाई घर वापस आया। जब उसने अपनी बहन को फंदे पर झूलते हुए देखा तो वो हिल गया।फिर भी बहन के जीवित होने की एक आस के साथ उसने इतु को नीचे उतारा। जब उसे लेकर किच्छा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तो मानो परिवार वालों में कोहराम मच गया।घरवाले पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंचे। तब तक पुलिस को घटना की जानकारी हो गई। इतने में एसओ ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल फोर्स के साथ मृतिका के घर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही कीएसओ फर्त्याल ने बताया कि मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ना ही घर वाले इस घटना का स्पष्ट कारण बुझा पा रहे हैं। ऐसे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News