Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने 5 दिन तक फिर जारी किया येलो अलर्ट,जाने अपने जिले का हाल

मौसम विभाग के द्वारा वेदर बुलेटिन जारी किया गया है। जिसमें 5 दिन तक फिर भारी बारिश का अलर्ट कर दिया है। राज्य सरकार के मौसम विभाग ने 5 जिलों में आज फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है। यह चेतावनी नैनीताल, चंपावत ,उधम सिंह नगर बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले के लिए जारी की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इन 5 जिलों के अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। 28 अगस्त को नैनीताल, चंपावत ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 29 अगस्त को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। 30 अगस्त के बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है।सभी लोगों से यातायात करते हुए नदी नालों को ध्यान से पार करने की अपील भी की गई है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News