Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई जिले में जताई बारिश की आशंका ,जाने अपने जिले का हाल

राज्य में मौसम विभाग की तरफ से राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। राहत की बात यह है कि आज सभी चारधाम यात्रा मार्गों को सुचारू कर लिया गया है। लेकिन, गंगोत्री हाईवे अभी भी खतरनाक बना हुआ है। चिन्यालीसौड़-नगुण के पास अभी भी पहाड़ से मलबा आ रहा है। मसूरी में रविवार सुबह बारिश हुई है। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, कई अन्य स्थानों पर बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी दून में हल्की से मध्यम बारिश के एक से दो दौर होने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  CM धामी ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए 2 'आरोग्य रथ' को दिखाई हरी झंडी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News