Connect with us

कुमाऊँ

जौलजीबी में पुल नहीं खुलने से आक्रोशित नेपाली महिलाओं का प्रदर्शन

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो, धारचूला
भारत के द्वारा भारत नेपाल सीमा पर धारचूला में स्थित सभी पुल खोल दिए हैं लेकिन नेपाल सरकार के द्वारा अभी भी जौलजीबी बलुवाकोट एलागाड़ सीतापुल नहीं खोला गया है।
जिसके चलते जौलजीबी में आक्रोशित नेपाल की महिलाओं ने संघर्ष समिति की अध्यक्ष हीरा चंद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंच कर प्रदर्शन किया नेपाल के जिला प्रभारी के अधिकारी को पुल खोलने के संबंध का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि भारत के द्वारा जब सभी पुल खोल दिए गए हैं ऐसे में नेपाल सरकार के द्वारा पुल को बंद करना गलत है। उन्होंने कहा कि पुल बंद होने के कारण स्कूली छात्रों के साथ ही बीमार बुजुर्गों तथा पेंशन धारकों के साथ ही स्थानीय आम नागरिकों को भी भारी दिक्कतें हो रही हैं उन्होंने नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया और नेपाल सरकार से जल्दी से जल्दी पुल को खोलने की मांग की उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान धाना धामी सीता चुनारा गोमती भट्ट नर्मदा धामी विमला शोभा गीता लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News