Connect with us

कुमाऊँ

डीएम ने लिया ईवीएम मशीन के लिए बने स्टॉग रूम का जायजा

बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में ईवीएम मशीन के लिए बनाये गये स्टॉग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिये कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाय इसमें सभी सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन मुस्तैदी के साथ करें। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, कपकोट प्रमोद कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या,तहसीलदार नवाजिश खलिक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

रिपोर्ट-दीपक मेहता

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News