Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश घायल

हरिद्वार। अब अपराधी बेखौफ हो गए हैं, इन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रह गया मामला हरिद्वार जिले का है जहाँ पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा है। वहीं एक बदमाश को और पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार रात की है। जब पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक और बदमाश को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी योगेंद्र रावत ने बताया कि कुछ बदमाशों की सूचना मिली थी जिसमें हमारी चेकिंग टीम कुआं लक्सर के खेड़ा के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News