Connect with us

कुमाऊँ

फायर ब्रिगेड सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी । पारिवारिक कलह के चलते फायर विभाग में कार्यरत सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक छड़ायल नयाबाद निवासी सिपाही मुकेश जोशी ने आज सुबह 9 बजे अपने आवास में दरवाजा बंद कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है मृतक ने खुदकुशी से पहले अपने एक साथी से फोन पर भी बात की। बताया गया बातचीत के दौरान वह काफी परेशान थे। उन्होंने फोन पर ही अपने दोस्त से फांसी लगाने की बात भी कही थी। फिलहाल आरटीओ रोड चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी ।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News