Connect with us

Uncategorized

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा जत्था पवित्र सावन मास के सोमवार को टनकपुर पहुंचा। शिव भक्तों का हुआ भव्य स्वागत।


रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा जत्था पवित्र सावन मास के सोमवार को पर्यटक आवास गृह टनकपुर पहुंचा। जहाँ पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार और केऐमवीएन टीम के साथ पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम द्वारा 48 सदस्यसीय कैलाश मानसरोवर यात्रियों का फूल माला पहनाकर पारंपरिक भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सभी यात्रियों नें हर हर महादेव के जयकारे लगाये।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस चौथे जत्थे में 15 राज्यों से 34 पुरुष -14 महिला यात्री शामिल हैं। इस ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के साक्षी बनने जा रहे यात्री चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटका, केरला, मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, के रहने वाले हैं। कैलाश मानसरोवर यात्री के इस चौथे जत्थे को कल मंगलवार की सुबह यात्रा के अगले पड़ाव के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।

राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले मानसरोवर यात्री संतोष शुक्ला और दिल्ली की रहने वाली महिला यात्री तन्वी पटेल नें केंद्र सरकार, उत्तराखंड सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ उन्होंने भव्य स्वागत से प्रसन्न होकर KMVN टीम और पर्यावरण संरक्षण समिति का भी आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  पब्लिक टॉइलट में नहीं था दरवाजा, पीरियड्स में वाशरूम के लिया भटकती रही युवती, सहेली ने बनाया वीडियो

More in Uncategorized

Trending News