Connect with us

उत्तराखण्ड

गौरीकुंड भूस्खलन में लापता लोगों की तलाश जारी, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

गौरीकुंड भूस्खलन में लापता 20 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। तीन दिन बीत गए हैं। लेकिन किसी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता लोगों की खोज के लिए घटनास्थल से लेकर श्रीनगर डैम तक एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ समेत पुलिस होमगार्ड के जवान जुटे हुए हैं।

ड्रोन कैमरा से की जा रही निगरानी
ड्रोन कैमरा से भी लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। लेकिन फिलहाल मलबे में दबे लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। रविवार सुबह रेस्क्यू टीमों ने हाइड्रा मशीन की मदद से मलबे के ढेर को कई बार पलटा लेकिन कुछ नहीं मिला।

62 सदस्यीय रेस्क्यू टीम तैनात
एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान मंदाकिनी नदी के मध्य हिस्से तक भी पहुंचे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बता दें केदारनाथ में बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से रेस्क्यू करने में भी दिक्कतें आ रही है। अभी तक 62 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने 40 किमी तक खोज अभियान चला चुकी है।

लापता लोगों की तलाश जारी
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि पौड़ी, नई टिहरी और हरिद्वार जिला प्रशासन व पुलिस से भी अपने-अपने क्षेत्र में लापता लोगों की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए सहयोग मांगा गया है।

वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में लापता लोगों की खोजबीन के लिए अभियान चल रहा है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।बता दें गुरुवार देर रात भारी भूस्खलन होने से 23 लोग इसकी चपेट में आ गए थे। इसमें से शुक्रवार को तीन नेपाली मूल के लोगों का शव बरामद कर लिया गया था। जबकि हादसे में लापता 20 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - हाई कोर्ट शिफ्टिंग की जमीन तलाश बनी टेढ़ी खीर, अब तीन नए ठिकानों पर नजर, जमीनों के दाम छू रहे आसमान!
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News