Connect with us

उत्तराखण्ड

शासन ने किया बड़ा फेरबदल, छह IAS समेत 10 अधिकारियों के हुए तबादले

शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने छह आईएएस, तीन पीसीएस समेत 10 अफसरों के विभागों फेरबदल किया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक सचिव डॉ आर राजेश कुमार से पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी हटा दी गई है।

IAS स्वाति भदौरिया को दी गई मिशन निदेशक NHM की जिमेदारी
आईएएस स्वाति भदौरिया को मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस रोहित मीणा को मिशन निदेशक एनएचएम हटाया गया है। इसके साथ ही आईएएस आनंद स्वरूप को निदेशक पंचायती राज से हटाया गया।आईएएस कर्मेंद्र सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी PMJSY की जिम्मेदारी दी गई।

आईएएस आलोक कुमार बने अपर सचिव पंचायती राज
आईएएस आलोक कुमार को अपर सचिव पंचायती राज बनाया गया है। इसके साथ ही पीसीएस निधि यादव को निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस मो. नसीर को निदेशक प्रशासन एवम मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय की जिम्मेदारी दी गई।

पीसीएस रामदत्त पालीवाल से निदेशक प्रशासन एवम मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय की जिम्मेदारी से हटाए गए हैं। सचिवालय सेवा संघ के ओमकार सिंह को अपर सचिव पंचायती राज से हटा कर अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हिरासत-गिरफ्तारी पर SC का बड़ा फैसला!, आरोपी को 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना जरूरी

More in उत्तराखण्ड

Trending News