Connect with us

कुमाऊँ

थानाध्यक्ष ने पेश की मानवता की मिसाल,बचाई 2 लोगों की जान

हल्द्वानी।यहां चोरगलिया थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी ने मानवता की मिसाल की पेश कर दो लोगों की जिंदगी बचाई। प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रविवार देर सांय थानाध्यक्ष चोरगलिया हरेंद्र सिंह नेगी को सूचना मिली कि थाना चोरगलिया से सटे नाले के पास मोटर साइकिल एक सड़क हादसे का शिकार हो गई है, जिस पर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं इसी बीच तुरंत थानाध्यक्ष अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।दुर्घटना में घायल दोनों युवकों राजवीर सिंह पुत्र शिव प्रभात सिंह निवासी ग्राम कुंडेश्वरी पोस्ट व थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश तथा कुणाल राठी पुत्र गिरिराज राठी निवासी काशी रामपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता तिकोनिया हल्द्वानी को घटनास्थल में असहाय पड़ा पाया।

गंभीर रूप से घायल राजवीर सिंह का बांया पैर घुटने के नीचे से लगभग कट जाने के कारण उसका काफी खून बह चुका था। स्थानीय अस्पताल की एंबुलेंस के अन्य मरीज को खटीमा ले जाने के कारण एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी ने मानवता का परिचय देते हुए अपने सरकारी वाहन से दोनों व्यक्तियों को बिना समय गवाए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया। दोनों घायल व्यक्ति अब खतरे से बाहर हैं तथा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। नैनीताल पुलिस के इस मानवीय कार्यवाही की अस्पताल के डॉक्टरों तथा घायल व्यक्तियों के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News