Connect with us

कुमाऊँ

मुक्केबाज छात्रा लक्की को किया सम्मानित

हल्दूचौड़। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने यूरोप में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में सिल्वर मेडल प्राप्त हल्दुचौड निवासी छात्रा लक्की राणा से उनके आवास पर जाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनके परिवार को भी इस खुशी के माहौल में मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा कराया।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से श्री कुवर ने कहा कि उसके स्वर्णिम भविष्य के लिए अगर कोई जरूरत हो तो हमारा व्यापार मंडल उसके साथ खड़ा है। उनके साथ हल्दुचौड इकाई के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट प्रदेश सचिव रमेश चंद्र जोशी अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ बालम सिंह बिष्ट ,कुमाऊं संयोजक राजेंद्र अधिकारी कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष शंकर जोशी ,भास्कर सुयाल, समीर गौरांग, राजेश अग्रवाल,भुवन कंडवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News