Connect with us

गढ़वाल

शिकारी वहीं बना शिकार, जहां उसने कल किया था महिला पर हमला

गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले से खबर सामने आयी है जहां पर बीते दिन पौड़ी के डबरा गांव में खेत पर काम कर रही एक महिला के मार डालने वाली मादा गुलदार को अब से कुछ समय पहले शिकारी ने ठीक उसी जगह पर ढेर कर दिया जहां उसने कल महिला को अपना शिकार बनाया था। रात लगभग आठ बजे शिकारी की बंदूक से निकली गोली जैसे ही मादा गुलदार के शरीर में धंसी वह दोबारा नहीं उठ सकी।इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

कल ग्रामीणों के आक्रोश के बीच मुख्य वन्य जंतु प्रतिपालक जेएस सुहाग ने गुलदार को पकड़ने या मारने के आदेश दिए थे। महिला को मारने के बाद गुलदार गांव के पास ही मंडरा रही थी। वन विभाग की टीम ने भी उसी स्थान पर अपना डेरा डाल दिया था जहां पर उसने कल महिला को मारा था, आज शाम लगभग आठ बजे जैसे ही गुलदार उस स्थान पर पहुंची शिकारी की एक गोली ने उसका काम तमाम कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों में गुलदार की दहशत कम हुई।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News