Connect with us

कुमाऊँ

कोसी में मिले महिला के शव की शिनाख्त

कोसी। कोसी अल्मोड़ा ,पुल के पास मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका के पास मिले सुसाइड नोट से उसकी पहचान ग्राम भैसोली कठपुड़िया, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

ज्ञात हो कि कोसी कस्बे के समीप ब्लाक मुख्यालय हवालबाग को जाने वाले मार्ग में आज सुबह स्थानीय लोगों को एक महिला का शव ​दिखा। सूचना पर थाना सोमेश्वर से पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची

प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई नेहा राणा ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें मृतका ने लिखा है कि वह खुद की परेशानी के चलते आत्महत्या कर रही है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में एक मोबाइल नंबर भी लिखा था। जो मृतका का भाई का है। पुलिस द्वारा परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई नेहा राणा ने बताया कि फिलहाल शव कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News