Connect with us

उत्तराखण्ड

आज शाम होने जा रही कैबिनेट की अहम बैठक, जानिए किन फैसलों पर लग सकती मोहर

देहरादून। कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि इसमें कर्मचारियों से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं।कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर विचार किया जा सकता है। विधानसभा चुनावों से पहले सरकार चुनावी लिहाज से कुछ बड़े निर्णय भी ले सकती है। राज्य कर्मचारियों को रिझाने के लिए सरकार की तरफ से कुछ बड़े प्रयास किए जा सकते हैं।

कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को 3 फीसदी तक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिल सकता है। दीपावली का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में सरकार कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा भी दे सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार जनता से जुड़े कुछ बड़े फैसले भी ले सकती है।निकाय कर्मचारियों को भी सौगात मिल सकती है । साथ ही लंबे समय से आंदोलन कर रहे आंकगबाड़ी, दिव्यांग और अन्य वर्गों की मांगों पर भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है। साथ पुलिसकर्मियों के 46 सौ ग्रेड-पे के फैसले को भी कैबिनेट से पास किया जा सकता है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News