Connect with us

Uncategorized

टनकपुर में लगेगा 22 दिसंबर से पुस्तक मेला,प्रेस वार्ता के माध्यम से दी जानकारी


रिपोर्ट – विनोद पाल

दिन रविवार को टनकपुर के उत्सव गार्डन में पुस्तक मेला आयोजन समिति की और से प्रेस वार्ता की गई इस दौरान समिति नें तीन दिवसीय लगने वाले पुस्तक मेला को भव्य बनाये जाने और मेले का लाभ युवाओं को किस प्रकार मिल सके व तमाम जनहित कार्यों को लेकर मौजूद पत्रकारों के साथ मंथन किया गया

इस दौरान समिति की और से जानकारी देते हुए बताया गया की द्वितीय पुस्तक मेला 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगा मेले का आयोजन राम रतन लाल भगवत शरन अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर चम्पावत में किया जाएगा

समिति सचिव नवल किशोर तिवारी ने बताया द्वितीय पुस्तक मेले का उद्घाटन उत्तराखंड मुखिया पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जाएगा और बताया बौद्धिक सत्र के दौरान चंपावत जिला पर्यटन की संभावनाएं, क्या पढ़े कैसे पढ़े, तकनीकी के युग में पुस्तकों की प्रासंगिकता, करियर काउंसलिंग और नेपाल एवं भारत के पारंपरिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों पर चर्चा आदि मेल के दौरान आयोजित किए जाएंगे

बैठक में इसके अतिरिक्त पुस्तक मेले में बच्चों हेतु अनोखी बाल कार्यशाला, विज्ञान के रहस्य 60 से अधिक प्रकाशकों की विविध विषयों पर किताबें,
जनजातीय जीवन सांस्कृतिक संध्या एवं अन्य रोचक आदि विषयों के आयोजन की जानकारी दी गई
बैठक में और बताया गया की यू कास्ट की तरफ से पुस्तक मेले में विज्ञान वैन भी उपलब्ध कराई जाएगी पुस्तक मेले का मुख्य उद्देश्य टनकपुर बनबसा चंपावत क्षेत्र में पढ़ने लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ चंपावत में पर्यटन को बढ़ावा देना भी है |

यह भी पढ़ें -  International Yoga Day 2026: एकजुट हुआ देश!, PM Modi समेत राज्यों के नेताओं ने किया योगाभ्यास

बैठक में समिति उपाध्यक्ष हंसा जोशी, समिति के कोषाध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, सचिव नवल किशोर तिवारी, बाबू लाल यादव, दीपक फुलेरा, विनोद पाल अर्जुन खाती , नवीन भट्ट आदि लोग मौजूद रहे

Ad

More in Uncategorized

Trending News