Connect with us

कुमाऊँ

लोहाघाट के विधायक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

टनकपुर। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ICU वार्ड तथा कोविड वार्ड का औचक निरीक्षण कर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना एवं अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।। ऑक्सीजन सिलेंडरो के रिफ्लिंग में ज्यादा समय ना लगे इसके लिए अलग से वाहन की व्यवस्था करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। जिससे कि ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफ्लिंग जल्दी हो सकें।


श्री फर्त्याल ने प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट में बने वैक्सीनेशन केंद्र में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों को मास्क,सेनेटाइजर आदि भी वितरित किए। उन्होंने लोहाघाट के समस्त क्षेत्रवासियों से अपील भी की है, कि सभी लोग जितना हो सके घर पर रहे अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकले सभी लोग मास्क का प्रयोग करें और 2 गज की दूरी बनाकर रखे। और भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से परहेज करें। हमारा एक ही नारा 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी।

रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News