Connect with us

कुमाऊँ

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,ढाई साल की बच्ची को बिलखता छोड़ा

बागेश्वर। यहां देर रात एक विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने जब आत्महत्या की तब वह अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ घर में अकेली थी।जबकि महिला का पति रोजगार के लिए कहीं बाहर प्राइवेट नौकरी करता है।

झिरौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि छानी गाँव में देर रात सीता पत्नी हिमांशु उम्र चौबीस साल, ने घर मे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्ची की चीखपुकार के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुँचे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महिला की एक बच्ची थी। पति घर से बाहर रोजगार करता है।जब घटना घटित हुई तब मृतका अपनी पुत्री के साथ घर में अकेली थी।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News