Connect with us

कुमाऊँ

मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर सामने आया रैगिंग का मामला,सीनियर ने जूनियर छात्र को मारा थप्पड़

हल्द्वानी का राजकीय मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले ही रैगिंग के मामले में फजीहत झेलने के बाद एक बार फिर कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है. पूरे मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने छात्र की शिकायत पर इंटर्न के एक छात्र को हॉस्टल से बाहर किया है, साथ ही 30 हजार का जुर्माना लगाया।इसके अलावा छात्र को 3 महीने की इंटर्नशिप पर रोक लगा दी गई है।

बताया जा रहा है कि घटना 28 अप्रैल की है। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद एक साल के लिए इंटर्नशिप करने वाले सीनियर छात्र और एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र के बीच एक दूसरे को विश न करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान इंटर्न के छात्र ने एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। उस समय इस विवाद को बढ़ने से छात्रों ने बचा लिया, जिसकी शिकायत एमबीबीएस की छात्र ने एंटी रैगिंग टीम को शिकायत की।जिसके बाद पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन और एंटी रैगिंग की टीम ने जांच पड़ताल करते हुए मामला सही पाने पर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की हैं। कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी ने बताया कि तीन महीने बाद इंटर्न छात्र को अपने अध्यापकों के साथ माफीनामा लिखना होगा, जिसके बाद हॉस्टल में रखने की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News