Connect with us

कुमाऊँ

नये थानाध्यक्ष ने की व्यापारियों के साथ बैठक

थल। कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए थानाध्यक्ष विशन लाल ने व्यापार मण्डल की बैठक ली, उन्होंने बाजार की स्थिति एंव कोरोना के नियम की व्यापारियों के जरीये लोगों को पहुचाने तक एवं लाकडाउन के नियमों का पालन कराने की जानकारी दी।

इस मौके पर नवनियुक्त थानाध्यक्ष विशन लाल का थल व्यापार मण्डल ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान सभी व्यापारी वर्ग ने नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष बलवंत सिंह सत्याल, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री गोविंद भट्ट, कोषाध्यक्ष मनोज नाथ, सचिव सुनील सत्याल, गंगा सिंह मेहता, मुन्ना जंगपांगी, रघुनाथ अल्मिया, दिनेश भट्ट, दीपक भैसोड़ा, भूपेन्द्र जंगपांगी, सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News