Connect with us

कुमाऊँ

युकां प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमों को साजिश बताया,सीओ को दिया ज्ञापन

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार के खिलाफ पिछले दिनों दर्ज किए गए मुकदमों को साजिश बताते हुये युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के सामने नाराजगी जताई। कहा कि जिस तरह से एक कार्यकर्ता ने राजनीतिक संरक्षण के चलते मुकदमे दर्ज कराए हैं उससे हृदयेश कुमार एवं उनका परिवार मानसिक यातना से गुजर रहा है। ऐसे मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा यूथ काग्रेस प्रदेश महासचिव ह्रदेश कुमार आर्या पर पिछले दिनों राजनीतिक दवाब में दर्ज किये गये झूठे मुकदमे से युवा काग्रेस व सामाजिक कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। युवाओं के शिष्टमंडल ने सीओ हल्द्वानी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जाँच करने की मांग की है। ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता दलित नेता हृदयेश कुमार पर विधायक सुमित ह्रदेश व उनके सहयोगी मनोज गोस्वामी द्वारा उनकी शोशल मीडिया के माध्यम से छवि को धूमिल करने का भी आरोप लगाया है।सीओ से मांग की गई की दोषियों पर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाये व पार्षद के परिवार जनों को सुरक्षा दी जाय।

ज्ञापन सौपने वालो में जिला सचिव पंकज आर्य,जिला सचिव वीर बिष्ट,सचिन सुजल,सिद्धांत जोशी,मनीष आर्य,मुकेश आर्य,विशाल भारती,गौरव बिष्ट,हिमांशु टम्टा,त्रिलोक आर्या,कपिल रावत,विधानसभा सचिव युवा काँग्रेस पंकज अधिकारी,हर्ष जोशी समेत सैकड़ो युवा उपस्थित थे। सीओ ने मामले की निष्पक्ष जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News