Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उधम सिंह नगर । यहां सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में क्षतिग्रस्त सड़कों को सही किए जाने और बी पी एल श्रेणी के तहत गरीब परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड उपलब्ध कराने के संबंध में उपजिलाधिकारी सितारगंज को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में लिखा गया है कि पिछले काफी समय से नगर के मार्गों की हालत बहुत ही ज्यादा खराब होने के चलते लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।लिखा कि नगर से सिडकुल मार्ग किच्छा मार्ग मीना बाजार मार्ग वार्ड नंबर 4 शक्तिफार्म को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के अंदर पात्र परिवार बीपीएल के तहत राशन कार्ड के असली हकदार हैं, उन्हें बीपीएल के कार्ड मिलकर ऐसे परिवारों को बीपीएल कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। क्योंकि हर तरीके से सही है। गरीब परिवारों को बीपीएल के राशन कार्ड उपलब्ध कराने को लेकर सितारगंज के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News