Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल के दुर्गापुर से लापता युवक की मिली लाश

नैनीताल। विगत दिनों नैनीताल के दुर्गापुर से लापता युवक की लाश मिली जंगल में। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के दुर्गापुर निवासी 22 वर्षीय सनी बाल्मीकि अचानक लापता हो गया था।

बताया जा रहा है कि, सनी अपने परिवार के साथ नैनीताल के दुर्गापुर में रहता था और नशे का आदि था। विगत रविवार को वह बिना बताये घर से कही चला गया था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह कही नहीं मिला। इसके बाद सोमवार को सनी के परिजनों ने तल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी। आज सनी की लाश जंगल में मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शिनाख्त में शव सनी का निकला। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News