Connect with us

उत्तराखण्ड

डंपर और कंटेनर में हुई जबरदस्त टक्कर मैक्स भी आई चपेट में


देहरादून : सेलाकुई में हाईवे पर डंपर और कंटेनर की टक्कर, चपेट में आई मैक्स, लगा दो किलोमीटर लंबा जाम देर शाम विकासनगर की ओर से एक डंपर तेज गति से आ रहा था। वहीं, सेलाकुई से एक कंटेनर गोदाम में सामान को अनलोड करने के लिए जा रहा था।
कंटेनर राजा वाला रोड पर मुड़ ही रहा था कि डंपर ने कंटेनर के बीच में टक्कर मार दी देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई के राजावाला रोड के पास डंपर और कंटेनर की टक्कर हो गई। एक मैक्स वाहन भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। हालांकि इस दौरान कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। डंपर के कंटेनर के ऊपर आधा पलटने से पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।जानकारी के अनुसार, देर शाम विकासनगर की ओर से एक डंपर तेज गति से आ रहा था। वहीं, सेलाकुई से एक कंटेनर गोदाम में सामान को अनलोड करने के लिए जा रहा था। कंटेनर राजा वाला रोड पर मुड़ ही रहा था कि डंपर ने कंटेनर के बीच में टक्कर मार दी।
सेलाकुई से सवारियों को छोड़कर आ रहा एक मैक्स वाहन भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। डंपर कंटेनर के ऊपर आधा पलट कर फंस गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। डंपर और ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  महंगाई के मोर्चे पर राहत: उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत से कम रही महंगाई, देश में 19वें पायदान पर राज्य

More in उत्तराखण्ड

Trending News