Connect with us

उत्तराखण्ड

आंचल ने दुग्ध उत्पादों के बढ़ाए दाम, देखिए नई रेट लिस्ट

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने दूध के दाम में दो रुपये बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादों में 10 से 20 रुपये तक की वृद्धि की गई है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह की ओर से जारी सूचना में 9 फरवरी से आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों की दरों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।इसके तहत फुल क्रीम दूध 64 से बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

वहीं स्टैंडर्ड दूध 53 से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। टोंड दूध 50 से 52 रुपये प्रति लीटर, डबल टोंड 48 से बढ़ाकर 50 रुपये लीटर और पहाड़ी गाय का दूध 52 से 54 रुपये लीटर कर दिया गया है।

दुग्ध पदार्थों में पनीर दो सौ ग्राम 75 से बढ़ाकर 77 रुपये प्रति पैकेट, एक किलो पनीर 370 से बढ़ाकर 380 रुपये, फ्रेश पनीर 5 किलो 1420 से बढ़ाकर 1500, मक्खन 15 ग्राम 9 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति टिक्की, मक्खन 100 ग्राम 52 से बढ़ाकर 55, मक्खन 500 ग्राम 265 से बढ़ाकर 275 रुपये, खोया एक किलो 350 रुपये से बढ़ाकर 370 रुपये तथा क्रीम एक किलो के दाम 460 से बढ़ाकर 470 रुपये प्रति पैकेट किए गए हैं। फिलहाल मट्ठा व दही के दामों में अभी कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News