Connect with us

उत्तराखण्ड

शारदा नदी में नहाने गए दो बच्चों के बहने की खबर से मचा हड़कंप, रेस्क्यू जारी

चंपावत। आज दोपहर करीब 01 बजे शारदा नदी में स्नान कर रहे दो बच्चों के डूबने की ख़बर से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार तीन बच्चे शारदा नदी में स्नान कर रहे थे जिसमें से 2 बच्चे पानी के तेज बहाव में बहने लगे जिसकी सूचना तीसरे बच्चे ने स्थानी नागरिकों को दी, जिसके बाद स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस को तत्काल सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस जल पुलिस फायर बिग्रेड टीम और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर मौके पर पहुंची जिसके साथ ही रेस्क्यू टीम गोताखोरों द्वारा काफी मशक्कत करते हुए पिछले 4 घंटे से रेस्क्यू अभियान जारी रखा गया है।

इस घटना पर स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया डूबने वालों में अमित पुत्र हरीश कुमार उम्र-08 वर्ष निवासी शारदा घाट वार्ड नंबर 1 टनकपुर तथा अंकित कुमार पुत्र सुमित कुमार उम्र 10 वर्ष निवासी फरीदपुर बरेली के रहने वाले है।

रिपोर्ट – विनोद पाल

यह भी पढ़ें -  Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल आधे दाम में?, ट्रंप के ऐलान से मची हलचल

More in उत्तराखण्ड

Trending News