Connect with us

कुमाऊँ

दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को उपनल और पीआरडी से मिलेगा रोजगार : मुख्यमंत्री

हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा एवं जिला महामंत्री भूपेन्द्र रावत समेत दर्जनों पत्रकारों ने आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के दौर में अपनी जान गवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को रोजगार देने के सबंध में बातचीत करने के साथ ही मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने पत्रकारों की बातों को गंभीरता से लेते हुए दिवंगत पत्रकारो के परिजनों को उपनल और पीआरडी से रोजगार देने की बात पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ सरकार हमेशा खड़ी रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री रावत के इस फैसले की प्रदेश के सभी पत्रकारों ने सराहना की और इस निर्णय का स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएम ने कोरोना के दौरान दिवंगत पत्रकारों के परिवार से मुलाकात कर उनसे हाल जाना, इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्व. दानिश खान के पत्नी व पुत्र को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष तारा जोशी, प्रदेश सचिव अरविन्द मलिक, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष रावत, कमल जगाती, अजय कुमार, राजेन्द्र बिष्ट, खालिद खान, गोविन्द बिष्ट, कार्तिक बिष्ट, राजीव चावल, संजय तलवार, नागेश दुबे, शोएब खान, भूपेश कन्नौजिया, एएन तिवारी, शेर अफगान आदि कई पत्रकार थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News