Connect with us

कुमाऊँ

पेयजल आपूर्ति न होने पर सड़कों पर उतरे कुल्याल पुरा के लोग

हल्द्वानी। पानी की किल्लत को लेकर जय दुर्गा कॉलोनी कुल्याल पुरा नवाबी रोड वासियों ने आज सड़क पर जाम लगाया। लोगों का कहना है कि पिछले 1 हफ्ते से इलाके में पानी नहीं आ रहा है जिससे उनकी मुसीबत बढ़ गई है, विभागीय अधिकारियों को इस बात का असर नहीं हो रहा है।

बाद में पार्षद रवि बाल्मीकि ने एसडीम हल्द्वानी व जल संस्थान के जेई को पानी न आने की शिकायत की, तत्पश्चात जल संस्थान के जेई ने मौके पर पहुँचकर 2 दिन के अंदर पेयजल आपूर्ति का भरोसा दिलाया । इस दौरान मौके पर कांग्रेस के प्रदेश पब्लिसिटी प्रभारी सुमित हृदयेश भी लोगों की समस्या सुनने पहुँचे। उनके साथ मयंक भट्ट भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News