Connect with us

कुमाऊँ

पुलिस परिवार ने भरी हुंकार,कहा अब की बार लाएंगे कांग्रेस सरकार

हल्द्वानी। यहां कांग्रेस को अब पुलिस परिवार की महिलाओं का साथ मिल गया है। पुलिस परिवार की महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर ग्रेड पे का मामला उनके सामने रखा।पुलिस परिवार की महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर वादाखिलाफी कर धोखा देने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भाजपा को इस चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बार पुलिस परिवार कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस सरकार बनाकर ही दम लेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित कर रही है कांग्रेस सरकार बनने पर ग्रेड पे बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने ही कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने का काम किया है।विधानसभा चुनाव में पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे का मुद्दा सबसे अहम है।

यह भी पढ़ें -  बनबसा में गौवंश के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News